Report by I.A Ananthanram R / Photo by Amruta Mokal [ChessBase India]
होटल लेमनट्री , पटना में चल रही, प्रीमियर शतरंज प्रतियोगिता में नवम चक्र की समाप्ति के बाद अरविन्द चिदंबरम और ललित बाबू संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं।
कल तक अकेले शीर्ष ओर चल रहे तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदम्बरम को आज तीसरे बोर्ड पर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड के ग्रैंडमास्टर एम आर ललित बाबू ने पराजित कर दिया। ग्रन्फ़ील्ड डिफेंस के इस खेल में ललित ने 15वी चाल में एक प्यादे की बढ़त बना ली । साथ ही वजीर के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर ली ।सैतालिसवी चाल में ललित के सी -7 के बाद अरविंद ने अपनी हार स्वीकार कर ली ।
एक नम्बर बोर्ड पर रेलवे के दो ग्रैंडमास्टर दीपन चक्रवर्ती और स्वप्निल धोपड़े के बीच केरोकान डिफेंस में बाजी खेली गई। स्वपनिल के 31वे चाल Bc8 के जवाब में वजीर को ना बचाते हुए दीपन के सबको अचम्भित कर दिया । दीपन ने अपने वजीर के बदले घोडा एवं ऊंट मारते हुए एक जबरदस्त अटैक का निर्माण किया और लगातार अटैक करते हुए स्वपनिल को बगैर कोई मौका दिए 41वी चाल में हार मानने हेतु मजबूर कर दिया ।
केरला के ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन (सफ़ेद) और महाराष्ट्र के सम्मेद शेटे ( काला ) के बीच इंग्लिश एंग्लो स्लाव ओपनिंग के जरिये खेल की शुरुआत हुई जो बाद में रेटी ओपनिंग में परिवर्तित हो गई। नारायणन ने इक्कसवी चाल में अपने घोड़े से सम्मेद के डी -4 के पैदल को मारकर ,अपने घोड़े और ऊंट के बदले काले का हाथी और एक पान मार लिया ।बावनवीं चाल में समय के आभाव में सम्मेद ने Ba2 खेल कर भारी भूल कर दी फलस्वरूप वजीर के एक्सचेंज के साथ अपना ऊंट मुफ्त गंवाना पड़ गया। उसके बाद रूक के बदले घोड़े के एंड गेम में साठवीं चाल में नारायणन ने बाजी अपने नाम कर ली
चौथे बोर्ड पर एस नितिन (आर एस पी बी ) के साथ अभिजीत कुंटे (पी एस पी बी) के बीच सिसिलियन तिमनोव वेरिएशन से खेल आगे बढ़ा । आठवीं चाल में काले ने जी-3 पर वजीर एक्सचेंज किया जिससे सफ़ेद का एच फाइल ओपन हो गया। उन्नीसवी चाल में ओपन एच फाइल के होते हुए कुंटे का शार्ट कैसल करना एक गंभीर भूल साबित हुआ और इसके अनुरूप सफ़ेद ने एच 6 के पैदल पर बिशप की कुर्बानी दिया और उसके बाद कमजोर एफ -7 को एक्सप्लोइट कर तैतीसवी चाल में काले को हार मानने हेतु मजबूर कर दिया
पांचवें बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए ने पी श्यामनिखिल (आर एस पी बी ) और आर आर लक्ष्मण (आर एस पी बी ) के बीच रेटी ओपनिंग से खेल शुरू किया ।शुरू से ही बराबरी के एक्सचेंज के बाद रूक पान एंडिंग की स्थिति में दोनों खिलाडियों ने ड्रा एग्री कर लिया ।
छठे बोर्ड पर हिमांशु शर्मा (आर एस पी बी ) ने मुरली कार्तिकेयन (तमिलनाडू ) के साथ रुई लोपेज (चौथी चाल Bc6 वेरिएशन )में आठवीं चाल में काले ने वजीर एक्सचेंज कर लिया ।मुरली ने घोडा विरुद्द ऊंट एवं एक पैदल की बढ़त के साथ एंड गेम में चौसठवें चाल में बाजी अपने नाम कर ली
सातवे बोर्ड पर देबाशीष दास (ओडिशा ) के साथ अर्घ्यादीप दास (आर एस पी बी ) के बीच क्वीन्स इंडियन एक्सेप्टेड के तहत खेल आगे बढ़ा । सफ़ेद के 16वी चाल Bf4 के जवाब में काले ने वजीर एक्सचेंज कर ड्रा की स्थिति को और भी पुख्ता कर दिया 22वी चाल में दोनों खिलाडियों के बीच एक एक हाथी , घोडा एवं पांच – पांच पैदल बचे थे 26वी चाल में रूक पान एंडिंग की स्थिति में खिलाडियों ने ड्रा हेतु सहमत हो ।
Round 9 on 2017/11/06 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 5 | 2477 | GM | Deepan Chakkravarthy J. | 1 – 0 | GM | Swapnil S. Dhopade | 2516 | 14 |
2 | 6 | 2568 | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 1 – 0 | Sammed Jaykumar Shete | 2310 | 4 | |
3 | 7 | 2525 | GM | Lalith Babu M R | 1 – 0 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 2573 | 3 |
4 | 8 | 2415 | IM | Nitin S. | 1 – 0 | GM | Kunte Abhijit | 2503 | 2 |
5 | 9 | 2422 | IM | Shyaamnikhil P | ½ – ½ | GM | Laxman R.R. | 2392 | 1 |
6 | 10 | 2510 | GM | Himanshu Sharma | 0 – 1 | GM | Karthikeyan Murali | 2578 | 13 |
7 | 11 | 2494 | GM | Debashis Das | ½ – ½ | IM | Das Arghyadip | 2434 | 12 |
Round 10 on 2017/11/07 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 14 | 2516 | GM | Swapnil S. Dhopade | IM | Das Arghyadip | 2434 | 12 | |
2 | 13 | 2578 | GM | Karthikeyan Murali | GM | Debashis Das | 2494 | 11 | |
3 | 1 | 2392 | GM | Laxman R.R. | GM | Himanshu Sharma | 2510 | 10 | |
4 | 2 | 2503 | GM | Kunte Abhijit | IM | Shyaamnikhil P | 2422 | 9 | |
5 | 3 | 2573 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | IM | Nitin S. | 2415 | 8 | |
6 | 4 | 2310 | Sammed Jaykumar Shete | GM | Lalith Babu M R | 2525 | 7 | ||
7 | 5 | 2477 | GM | Deepan Chakkravarthy J. | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 2568 | 6 |