Report by IA Dharmendra Kumar
होटल लेमनट्री , पटना में चल रही तेरह चक्रों की केटेगरी -10 लेवल की खादी इंडिया 55वी राष्ट्रीय प्रीमिएर शतरंज प्रतियोगिता के छथे चक्र की समाप्ति के पश्चात् 4.5 अंको के साथ अरविन्द चिदंबरम एकल बढ़त बनाने में कामयाब हुए
प्रतियोगिता के छठे चक्र में प्रथम बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए स्वपनिल एस धोपाडे (आर एस पी बी ) के साथ हिमांशु शर्मा (आर एस पी बी ) ने स्लाव डिफेंस (स्लेचर वेरिएशन )के साथ खेलते हुए 69 चालों के बाद बाजी बेनतीजा साबित हुई
दूसरे बोर्ड पर देबाशीष दास (ओडिशा ) सफ़ेद, के साथ खेलते हुए पी श्यामनिखिल (आर एस पी बी ) ने सिसिलियन नाजडार्फ डिफेंस अपनाया । Be2 वेरिएशन में खेलते हुए श्याम निखिल में किंग के तरफ के पैदलो को बढ़ा कर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन ए-फाइल के ओपन रहने के कारण और ज्यादा रिस्क उठाना मुनासिब नहीं समझा और दोनों खिलाडी तिरालीसवी चाल में ड्रा हेतु राजी हो गए ।
तीसरे बोर्ड में अर्घ्यादीप दास (आर एस पी बी ) ने एस नितिन (आर एस पी बी ) के साथ खेलते हुए ई-४ / सी-५ (सिसिलियन नाजडार्फ, Be2 वेरिएशन) के साथ बाजी की शुरुआत हुई। मिडिल गेम में g5 स्क्वायर में ऊंट और घोड़े के एक्सचेंज के बाद दोनों खिलाडी आगे और कोई रिस्क नहीं लेते हुए पच्चीसवीं चाल में ड्रा हेतु सहमत हो गए ।
चौथे बोर्ड पर प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाडी मुरली कार्तिकेयन (तमिलनाडू ) के साथ ललित बाबू एम् आर (पी एस पी बी) ने ई -४ के जवाब में केरोकान डिफेंस(टू नाईटस् वेरिएशन )अपनाया । मुरली ने अपनी बारहवी चाल में किंग साइड अटैक करने के उद्देश्य से लॉन्ग कैसलिंग किया और एच फाइल ओपन कर काले राजा पर आक्रमण कर दिया और अठारहवी चाल में एन डी फाइव सैक्रीफाइस कर अपने वजीर हाथी एवं ऊंट के जरिये काले राजा पर अटैक कर इकत्तीसवीं चाल में काले को रिजाईन करने हेतु बाध्य कर दिया ।
पांचवें बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए ने आर आर लक्ष्मण (आर एस पी बी ) और एस एल नारायणन (केरला ) के बीच क्लोस्ड केट्लान (बाद में डच स्टोनवाल में परिवर्तित ) खेला गया मिडिल गेम में माइनर पीसेस के एक्सचेंज के बाद सफ़ेद के छब्बीसवी चाल में दोनों खिलाड़ी ड्रा हेतु सहमत हो गए \
छठे बोर्ड पर अभिजीत कुंटे (पी एस पी बी ) के साथ दीपन चक्रवर्ती (आर एस पी बी ) के बीच न्यू ग्रूनफील्ड डिफेंस के साथ बज्जी की शुरुआत हुई वजीर के एक्सचेंज के बाद छब्बीसवे चाल तक दोनों खिलाडियों के पास एक – एक हाथी एवं घोडा बचे हुए थे बराबर से दिख रहे बाजी में और कोई प्रयास ना करते हुए दोनों खिलाड़ी अंक बाटने हेतु सहमत हो गए \
सातवे बोर्ड पर अरिविंध चिदंबरम (तमिलनाडू ) ने सफ़ेद मोहरों के साथ सम्मेद शेटे (महाराष्ट्र ) के विरुद्ध रेटी ओपनिंग से खेल का शुरुआत किया जो कि बाद में ग्रूनफील्ड डिफेंस में तब्दील हो गया सोलहवीं चाल में वजीर के एक्सचेंज होने के बाद एक शानदार एंड गेम में एक्टिव रूक का फायदा उठाते हुए पैतालिसवी चाल में बी -७ पान को मारने में कामयाबी हासिल की और इकसठवीं चाल Kf6 को देख काले ने अपनी हार स्वीकार कर ली ।
प्रतियोगिता का सातवाँ चक्र दिनांक चार नवंबर सुबह दस बजे प्रारंभ होगा छह चक्रों के बाद कल का दिन विश्राम घोषित किया गया है ।
Round 6 on 2017/11/02 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 14 | 2516 | GM | Swapnil S. Dhopade | ½ – ½ | GM | Himanshu Sharma | 2510 | 10 |
2 | 11 | 2494 | GM | Debashis Das | ½ – ½ | IM | Shyaamnikhil P | 2422 | 9 |
3 | 12 | 2434 | IM | Das Arghyadip | ½ – ½ | IM | Nitin S. | 2415 | 8 |
4 | 13 | 2578 | GM | Karthikeyan Murali | 1 – 0 | GM | Lalith Babu M R | 2525 | 7 |
5 | 1 | 2392 | GM | Laxman R.R. | ½ – ½ | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 2568 | 6 |
6 | 2 | 2503 | GM | Kunte Abhijit | ½ – ½ | GM | Deepan Chakkravarthy J. | 2477 | 5 |
7 | 3 | 2573 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 1 – 0 | Sammed Jaykumar Shete | 2310 | 4 | |
Round 7 on 2017/11/04 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 4 | 2310 | Sammed Jaykumar Shete | GM | Swapnil S. Dhopade | 2516 | 14 | ||
2 | 5 | 2477 | GM | Deepan Chakkravarthy J. | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 2573 | 3 | |
3 | 6 | 2568 | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | GM | Kunte Abhijit | 2503 | 2 | |
4 | 7 | 2525 | GM | Lalith Babu M R | GM | Laxman R.R. | 2392 | 1 | |
5 | 8 | 2415 | IM | Nitin S. | GM | Karthikeyan Murali | 2578 | 13 | |
6 | 9 | 2422 | IM | Shyaamnikhil P | IM | Das Arghyadip | 2434 | 12 | |
7 | 10 | 2510 | GM | Himanshu Sharma |