Report by Dharmendra Kumar/Photos by Amruta Mokal [ChessBase India]
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में खेली जा रही खादी इंडिया 55वी राष्ट्रीय प्रीमिएर शतरंज प्रतियोगिता में दसवें चक्र की समाप्ति के बाद पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड के ग्रैंड मास्टर एम आर ललित बाबु 7 अंको के साथ शीर्ष पर आ गए हैं / आठवें चक्र तक शीर्ष पर चल रहे तमिलनाडु के युवा ग्रैंड मास्टर अरविन्द चिताम्बरम को नौवें चक्र में परास्त कर ललित ने संयुक्त अग्रता बनाई थी / और आज दसवे चक्र में छठे बोर्ड पर महाराष्ट्र के सम्मेद शेटे को 54 चालों में पराजित कर प्रतियोगिता में आधे अंको की स्पष्ट बढ़त बना ली/ ललित बाबू ने e-4 के विरुद्ध अपनी पसंदीदा केरो कान डिफेंस से खेल कि शुरुआतकी और सोलहवी चाल में एक पैदल की बढ़त बना ली / छियालीसवी चाल में ललित ने एक काम्बीनेशन में ऊंट और घोड़े के बदले अपना हाथी दे कर मटेरिअल एडवांटेज उठा लिए और चौव्वनवी चल में एक आसान जीत दर्ज की/
तीसरे बोर्ड में रेलवे के ग्रैंड मास्टर आर आर लक्ष्मण ने आज अपने ही इकाई के ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा के साथ स्लाव डिफेंस में बाजी खेली / प्रतियोगिता में अपेक्षाकृत प्रदर्शन न कर पा रहे हिमांशु के बिशप को लक्षमण ने सातवीं चल में अपने नाईट से मार लिया/ गौरतलब है कि बगैर किलेबंदी किये / अट्ठाईसवें चाल में वजीर कि अदला बदली के बाद सैतीसवी चाल में पुनः हिमांशु को एक प्यादे का नुकसान उठाना पड़ा / दो प्यादों से पिछड़ चुके हिमांशु ने संतावनवी चाल में अपनी हार मान ली /
पेट्रोलियम के ग्रैंड मास्टर और प्रतियोगिता के सबसे अनुभवी खिलाडी अभिजीत कुंटे ने आज अपना आठवां ड्रा खेला / रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर पी श्यामनिखिल के साथ ग्रूनफील्ड फियान्चीटो वेरिएशन के खेल में छब्बीसवीं चाल में वजीर के एक्सचेंज के बाद सैतीसवी चाल में दोनों खिलाडियों के पास दो दो बिशप एवं सात सात पैदल बचे थे/ हालांकि कुंटे की स्थिति थोड़ी सी बेहतर दिख रही थी किन्तु जीत के लिए यह काफी नहीं था / उनसठ चालों में पोजिशन में कोई इम्प्रूवमेंट नहीं देख दोनों खिलाडी अंक बाटने को सहमत हो गए/
पांचवें बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए ने तमिलनाडु के ग्रैंड मास्टर अरिविंध चिदंबरम और रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एस नितिन के बीच सिसिलियन नाजडार्फ पद्धति से खेल की शुरुआत हुई , जिसमे बीसवीं चाल में वजीर के एक्सचेंज के बाद पच्चीसवीं चाल में दोनों खिलाडियों ने दो – दो हाथी और छह – पैदलों की बराबरी की स्थिति देखते हुए बाजी ड्रा कर ली /
सातवे बोर्ड पर रेलवे के ग्रैंड मास्टर दीपन चक्रवर्ती और केरला के ग्रैंड मास्टर एस एल नारायणन के बीच स्कॉच ओपनिंग से बाजी कि शुरुआत हुई / अडतीस चालों के बाद एक एक हाथी , ऊंट एवं पांच पांच पैदल के साथ अंत के खेल में दोनों खिलाडियों ने आपसी सहमती से अंक बाँट लिए /
Round 10 on 2017/11/07 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 14 | 2516 | GM | Swapnil S. Dhopade | ½ – ½ | IM | Das Arghyadip | 2434 | 12 |
2 | 13 | 2578 | GM | Karthikeyan Murali | ½ – ½ | GM | Debashis Das | 2494 | 11 |
3 | 1 | 2392 | GM | Laxman R.R. | 1 – 0 | GM | Himanshu Sharma | 2510 | 10 |
4 | 2 | 2503 | GM | Kunte Abhijit | ½ – ½ | IM | Shyaamnikhil P | 2422 | 9 |
5 | 3 | 2573 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | ½ – ½ | IM | Nitin S. | 2415 | 8 |
6 | 4 | 2310 | Sammed Jaykumar Shete | 0 – 1 | GM | Lalith Babu M R | 2525 | 7 | |
7 | 5 | 2477 | GM | Deepan Chakkravarthy J. | ½ – ½ | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 2568 | 6 |
Round 11 on 2017/11/08 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 6 | 2568 | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | GM | Swapnil S. Dhopade | 2516 | 14 | |
2 | 7 | 2525 | GM | Lalith Babu M R | GM | Deepan Chakkravarthy J. | 2477 | 5 | |
3 | 8 | 2415 | IM | Nitin S. | Sammed Jaykumar Shete | 2310 | 4 | ||
4 | 9 | 2422 | IM | Shyaamnikhil P | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 2573 | 3 | |
5 | 10 | 2510 | GM | Himanshu Sharma | GM | Kunte Abhijit | 2503 | 2 | |
6 | 11 | 2494 | GM | Debashis Das | GM | Laxman R.R. | 2392 | 1 | |
7 | 12 | 2434 | IM | Das Arghyadip | GM | Karthikeyan Murali | 2578 | 13 |