होटल लेमन ट्री प्रीमियर, पटना में चल रही , भारत के 14 शीर्ष खिलाडियों के बीच खेली जा रही तेरह चक्रीय केटेगरी 10 स्तर की राउंड रोबिन और दस लाख रूपए के इनामी राशि की 55वी खादी इंडिया राष्ट्रीय प्रीमिएर शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे चक्र की समाप्ति के पश्चात् अरिविंद चितबरम (तमिलनाडू ) , अर्घ्यादीप दास , ललित बाबू एम् आर (पी एस पी बी ) एस एल नारायणन (केरल ) 2 अंको के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हुए है ।
आज के तीसरे चक्र में प्रथम बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए अभिजीत कुंटे (पी एस पी बी ) ने स्वप्निल एस धोपाडे (आर एस पी बी ) के साथ खेलते हुए केट्लान ओपनिंग से खेल की शुरुआत की मिडिल गेम में अपने अनुभव के जरिये कुंटे ने एक पैदल की बढ़त कायम कर ली किन्तु रूक पान एंडिंग में एक पैदल के बढ़त के बावजूद खेल का नतीजा अनिर्णीत रहा और दोनों खिलाडियों ने 56 चालों के बाद ड्रा हेतु सहमति दे दी ।
दूसरे बोर्ड पर अरिविंद चिदतंबरम (तमिलनाडू ) सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए आर आर लक्ष्मण (आर एस पी बी ) के साथ रुई लोपेज बर्लिन पद्धति से खेल की शुरुआत की । दोनों खिलाडियों ने सधी हुई चालो के साथ खेल को आगे बढ़ाया । मध्य खेल के बाद लगभग ड्रा जैसे दिखने वाले पोजिशन में अरिविंद चितंबरम के पास एक वजीर एवं घोड़े के जवाब में आर आर लक्ष्मण के पास वजीर एवं ऊंट बचा था लेकिन ऊंट के बदले घोड़े के बेहतर स्थिति को ताड़ते हुए अरिविंद ने टाइम ट्रबल के बावजूद भी बेहतरीन एंड गेम का प्रदर्शन करते हुए 95 चालो में आर आर लक्ष्मण को हार मानने पर मजबूर कर दिया ।
तीसरे बोर्ड में शम्मिद जयकुमार शेटे (महाराष्ट्र ) अपने से लगभग 250 पॉइंट ज्यादा रेटिंग वाले मुरली कार्तिकेयन (तमिलनाडू ), जो कि इस प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाडी भी है, के साथ खेलते हुए गाईको पियानो ओपनिंग में खेल को आगे बढ़ाया किन्तु दोनों खिलाडी बराबर से दिख रहे पोजिशन में 28 चालों के बाद ड्रा हेतु सहमत हो गए ।
चौथे बोर्ड पर दीपन चक्रवर्ती (आर एस पी बी ) ने सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए अर्घ्यादीप दास के साथ पेट्रोफ डिफेंस से खेल की शुरुआत की । धीरे धीरे दीपन चक्रवर्ती समय के दबाव में आकर दो हाथियों के बदले वजीर एक्सचेंज किये लेकिन दोनों हाथियों को सही ढंग से समायोजित नहीं कर पाने के कारण उन्हें अपने एक हाथी को घोड़े के बदले देना पड़ा एवं उसके बाद उनका ऊंट भी पिटने की हालत में आ गया जिसके चलते दीपन ने 35वी चाल में रिजाईन कर दिया ।
पांचवें बोर्ड पर एस एल नारायणन (केरल ) सफ़ेद मोहरों के साथ खेलते हुए देबाशीष दास (ओडिशा ) के साथ क्वीन्स इंडियन डिफेंस में खेल को आगे बढ़ाया किन्तु दोनों खिलाडी कोई नतीजा ना निकलते देख 28 चालों के बाद ड्रा पर सहमत हो गए ।
दूसरे चक्र में हार का स्व्वद चख चुके रेलवे के ग्रैंड्मास्टर स्वपनिल धोपाडे ने आज पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड के ग्रंड्मास्टर अभिजित कुंटे के साथ खेलते हुये केटलॉन ओपनिंग के रूक और पॉन एंडिंग के खेल में लाकर बाजी ड्रा कर ली ।हांलाकि अभिजित के एफ और जी फाइल के एक साथ बढ रहे पैदलों ने खेल को कम से कम ड्रॉ की स्थिति में ला देने की सैद्धांतिक गारंटी तो पहले से दे रक्खी थी ।
लगभग यही स्थिति थी ग्रैंड मास्टर ललित बाबू और ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा (दोनो रेलवे) की, जिसमें क्वींस पॉन ओपनिंग की 57 चालों की बाजी का नतीजा बराबरी पर रक्खा । निवर्तमान नेशनल अंडर 17 चैम्पियन रेलवे के श्याम निखिल के फ्रेंच डिफेंस को अपनी टीम के एस. नितिन के खिलाफ धार देने में विफल रहे और 25 चालों के बाद दोनों अंक बांतने पर सहमत हो गये ।
Round 3 on 2017/10/30 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 2 | 2503 | GM | Kunte Abhijit | ½ – ½ | GM | Swapnil S. Dhopade | 2516 | 14 |
2 | 3 | 2573 | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 1 – 0 | GM | Laxman R.R. | 2392 | 1 |
3 | 4 | 2310 | Sammed Jaykumar Shete | ½ – ½ | GM | Karthikeyan Murali | 2578 | 13 | |
4 | 5 | 2477 | GM | Deepan Chakkravarthy J. | 0 – 1 | IM | Das Arghyadip | 2434 | 12 |
5 | 6 | 2568 | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | ½ – ½ | GM | Debashis Das | 2494 | 11 |
6 | 7 | 2525 | GM | Lalith Babu M R | ½ – ½ | GM | Himanshu Sharma | 2510 | 10 |
7 | 8 | 2415 | IM | Nitin S. | ½ – ½ | IM | Shyaamnikhil P | 2422 | 9 |
Round 4 on 2017/10/31 at 10:00 AM | |||||||||
Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | ||
1 | 14 | 2516 | GM | Swapnil S. Dhopade | IM | Shyaamnikhil P | 2422 | 9 | |
2 | 10 | 2510 | GM | Himanshu Sharma | IM | Nitin S. | 2415 | 8 | |
3 | 11 | 2494 | GM | Debashis Das | GM | Lalith Babu M R | 2525 | 7 | |
4 | 12 | 2434 | IM | Das Arghyadip | GM | Sunilduth Lyna Narayanan | 2568 | 6 | |
5 | 13 | 2578 | GM | Karthikeyan Murali | GM | Deepan Chakkravarthy J. | 2477 | 5 | |
6 | 1 | 2392 | GM | Laxman R.R. | Sammed Jaykumar Shete | 2310 | 4 | ||
7 | 2 | 2503 | GM | Kunte Abhijit | GM | Aravindh Chithambaram Vr. | 2573 | 3 |